क्या हम 45 साल की उम्र में बॉडीबिल्डिंग शुरू कर सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 13:37

हां! आप 40 वर्ष के बाद मांसपेशियों को बढ़ा सकते हैं, लेकिन जब आप एक युवा के रूप में वजन प्रशिक्षित और आहार लेते हैं तो आपको पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण अपनाना होगा।

फुल बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की है जरूरत (Full Body Strength Training)

आमतौर पर 20-25 की उम्र में जब लोग जिम जाना शुरू करते हैं, तो वो शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिेए अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। मगर 40 की उम्र के बाद आपको अलग-अलग बॉडी पार्ट्स के लिए वर्कआउट करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि किसी एक हिस्से की मसल्स से ज्यादा काम लेने से, वो डैमेज हो सकती हैं। इसलिेए स्प्लिट वर्कआउट (Split) के बजाय फुल बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Full Body Strength Training) को अपनाना चाहिए, जिससे कि आपकी सभी मसल्स और मसल ग्रुप्स एक्सरसाइज में शामिल हो सकें। इस उम्र में किसी एक अंग की एक्सरसाइज ज्यादा करने से आपके मसल्स डैमेज हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस उम्र में आपको कैसे और कितना वर्कआउट करना चाहिए।

40 की उम्र के बाद बॉडी बिल्डिंग के लिए वर्कआउट प्लान (Workout Guide After Age 40)

चेस्ट (Chest): 9-10 सेट्स
बैक (Back): 12-13 सेट्स
लेग्स (Legs): 12-13 सेट्स
शोल्डर (Shoulder): 6-8 सेट्स
आर्म्स (Arms): 6-8 सेट्स

वर्कआउट के साथ खानपान का भी रखें ख्याल

बॉडी बिल्डिंग के लिए सिर्फ एक्सरसाइज और वर्कआउट ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी बहुत जरूरी है। 35-40 की उम्र के बाद वैसे भी आपके शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर आप अच्छी बॉडी पाना चाहते हैं और रेगुलर वर्कआउट कर रहे हैं, तो आपको हाई क्वालिटी कैलोरीज का सेवन करना चाहिए, जिससे मसल्स की रिकवरी आसानी से हो सके और आपका वजन भी न बढ़े। आपके अपनी डाइट में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, दही, छाछ, योगर्ट, घी आदि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ढेर सारे फल और सब्जियां खाना भी सेहतमंद होता है। नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी जरूर करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info